Home छत्तीसगढ़ निर्माणाधीन भवन के लिए खोदी गई नींव में भरे पानी में डूबने...

निर्माणाधीन भवन के लिए खोदी गई नींव में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत

532
0

टिकरापारा थाना क्षेत्र की घटना

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीम भवन के लिए खोदी गई नींव बारिश के पानी भरने से तालाब में तब्दील हो गया है, जिसमें आज एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा के धरमनगर इलाके के पास निर्माणाधीन भवन का काम चल रहा है। भवन बनाने के लिए यहां नींव बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि नींव में बारिश के पानी का भराव होने के कारण यह तालाब में तब्दील हो गया है। आज दोपहर में एक किशोर की यहां डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर के शव को निकालने के लिए पुलिस को एसडीआरएफ के साथ गोताखोरो को बुलाना पड़ा। जिसके शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक किशोर का नाम युवराज साहू बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here