रायपुर। शहर में लॉक डाउन के नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कविता नगर के एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में हुक्का जब्त किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।



