- 778 मरीज हो चुके है डिस्चार्ज
- प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा 8619 पहुंचा, जिसमें अब तक 4567 डिस्चार्ज एवं 36 की हुई है मौत
- प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में पैर पसार चुका कोरोना वायरस से अब प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थिति बिगडऩे लगी है। प्रदेश का हॉट जिला बन चुके रायपुर जिले में शुक्रवार को थोक में 244 नये संक्रमित मामले सामने आये है, जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 1854 पहुंच गया है। हालांकि इन संक्रमितों में से 778 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 15 लोगों की मृत्यु हुई है। वर्तमान में जिले में 1061 एक्टिव मरीज है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा 8619 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 4567 मरीज डिस्चार्ज एवं कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस तरह प्रदेशभर में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है। देश के अन्य कोरोना महामारी से प्रभावित राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज रायपुर जिले में मिल रहे है। देश अनलॉक-1 में प्रवेश करने के बाद से छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी आई है। हालांकि अॅनलॉक-1 की अवधि तक प्रदेश की राजधानी रायपुर जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे, वहीं अनलॉक-2 में प्रवेश करने के बाद से रायपुर जिले में भी संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रायपुर जिले में करीब सप्ताह भर में एक हजार से अधिक मरीज मिले है। शुक्रवार को भी 244 नये मरीज मिले है, जिसके बाद रायपुर जिले में संक्रमितों का आकड़ा 1854 पहुंच गया है।
रायपुर जिले के अलावा प्रदेश के किसी भी जिले में संक्रमितों का आकड़ा राजनांदगांव को छोड़कर 500 पार नहीं हुआ है। राजनांदगांव में भी संक्रमित 506 है। इस तरह रायपुर जिला प्रदेश का हॉट जिला बना हुआ है। यहीं नहीं सर्वाधिक मौतें भी रायपुर जिले में ही हुई है। यहां अब तक कोरोना पॉजीटिव 15 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य किसी भी जिले में जहां मौत हुई है उसका आकड़ा 03 से ऊपर नहीं गया है। इस तरह जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 1854 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 778 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। इनमें बीते दिन डिस्चार्ज हुए 63 मरीज भी शामिल है। इधर पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा 8619 पहुंच गया है, जिसमें से अब तक कुल 4567 डिस्चार्ज एवं 36 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है। एक्टिव मरीजों की संख्या में आज नये संक्रमितों के मिलने के बाद और बढ़ सकती है।



