Home छत्तीसगढ़ गिरीश देवांगन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में किया खनिज विकास...

गिरीश देवांगन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में किया खनिज विकास निगम का कार्यभार ग्रहण

462
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार सर्वश्री विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश तिवारी और श्री रुचिर गर्ग तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक समीर विश्नोई उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here