Home छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी के कारण नागपंचमीं पर श्रद्धालुओं को पहली बार घर पर...

कोरोना महामारी के कारण नागपंचमीं पर श्रद्धालुओं को पहली बार घर पर ही करनी पड़ी नागदेवता की पूजा-अर्चना

497
0

रायपुर। सावन मास के शुक्ल पक्ष में आज नाग पंचमी मनाई जा रही है। लेकिन इस साल पहली बार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते राजधानी रायपुर में लागू लाकडाउन के कारण श्रद्धालुगण शिवालयों में न जाकर घर पर ही रहकर नागदेवता की पूजा-अर्चना व दुग्धाभिषेक कर रहे है।  ज्ञात हो कि रायपुर जिले इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रदेश का हॉट जिला बना हुआ है। रायपुर जिले में लगातार भारी संख्या में बढ़ रहे कोरोना पीडि़त मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यहां सात दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है।

22 जुलाई से जारी लॉकडाउन का आज चौथा दिन है। लॉकडाउन के कारण इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर शहर के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ लोगों को बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके कारण आज नागपंचमीं होने के बावजूद लोग नाग देवता की पूजा-अर्चना शिवालयों में ना जाकर घर पर ही रहकर कर रहे है। इस तरह नागपंचमी के दिन सैकड़ों साल से पूर्व से शिवालयों में जाकर भगवान शिव व नागदेवता की कि जाने वाली पूजा-अर्चना की परंपरा भी टूट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here