रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। खासकर मध्य क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर और रायपुर संभाग और ओडिशा से लगे जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सतना, डाल्टनगंज, दुमका और उसके बाद पूर्व की ओर त्रिपुरा तक मेघालय होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 1.5 किलोमीटर से लेकर 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है।
राज्य में आज 25 जुलाई को मध्य क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य मवर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। खासकर बिलासपुर तथा रायपुर संभाग के जिलों में तथा ओडिशा से लगे जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। इसी तरह कल 26 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।



