Home छत्तीसगढ़ विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात

571
0

रायपुर। कटोरा तालाब क्षेत्र के गली नंबर-2 में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि महिला के पति ने उसकी हत्या कर फांसी पर चढ़ाया है और इसे सुसाइड का मामला दर्शा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच गई है। फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुँचने पर पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों के आरोप के कारण महिला के पति विनोद सचदेव को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here