रायपुर। कलेक्टर द्वारा जिले में लगाए गए एक सप्ताह के लॉक डाउन के बीच सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों के पट बंद रहेंगे। इससे भक्त शिवालयों में पूजा और जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। मंदिर में सिर्फ पुजारी ही पूजा और अभिषेक सहित शाम को आरती करेंगे। कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के पट बंद रहेंगे। लॉक डाउन के कारण भक्तों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध रहेगा।



