रायपुर। जीएसटी कार्यालय में कोरोना संक्रमण फैलने की खबर का खंडन आ गया है। विभाग की ओर से जारी बयान में कहा किया गया 20 जुलाई को प्रथम संक्रिमित व्यक्ति पाए जाने के तत्काल बाद ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गर्ठ थी तथा जिला प्रशासन के सहयोग से जीएसटी कार्यालय को पूरी तरह से सेनेटाइज कराया गया था कार्यालय बिल्डिंग को बंद कर दिया गयाहै। कार्यालय रायपुर वृत्त 4 में प्रथम संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट दिनांक 20 जुलाई को शाम को प्राप्त हुई।
उक्त महिलाअपने पति से संक्रमित हुई थी एवं वह उनके पति की टेस्टिंग होने के समय से ही लगभग एक सप्ताह से होम क्वारंटाइन में थी एवं कार्यालय नहीं आ रही थी। उनके संपर्क में आए 7 लोगों की कांटेक्ट टे्रसिंग कर समस्त व्यक्तियों का टेस्ट कराया गया। उनके पश्चात विभिन्न वृत्त कार्यालय में अन्य 5 संक्रमित पाए गए जो एसिम्टमेटिक है, उक्त समस्त संक्रमित व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट लॉकडाउन अवधि में आई है। वर्तमान में पहला केस सामने आने के बाद से ही कार्यालय बंद है।



