Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने स्व. डा. एपीजे अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्व. डा. एपीजे अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर किया नमन

597
0

रायपुर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है। देश के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व देश की उन्नति व विकास के लिए उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदानको याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि डा. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धिंया हासिल की। उनहोंने देश को अंतरित कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइल मैन के रूप में जानता है।

विज्ञान के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. कलाम ने अपना बचपन कठिन परिस्थितियों में गुजारा, लेकिन परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। उनके फैलादी इरादों और सरल, सहज स्वभाव ने सभी का दिल जीता। अपने ट्वीट पर एक संदेश जारी कर सीएम श्री बघेल ने लिखा-मिसाइल मैनन के नाम से असंख्य जनों की प्रेरणा के स्त्रोत, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर समूचा देश भावपूर्व नमन एवं पावन स्मरण करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here