कोरबा। चश्मा दुकान में काम करने वाला युवक बैंक में जमा कराने दी गई 37520 रुपये लेकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
टीपी नगर क्षेत्र में संचालित चश्मा दुकान के संचालक नितिन गुप्ता पिता महेश गुप्ता ने सीएसईबी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी संस्थान में पिछले10 साल से रामसागरपारा निवासी प्रीतम सिंह चौहान 38 काम करता रहा। पुराना होने के कारण वह विश्वसनीय भी हो गया था, इसलिए नकद राशि बैंक में जमा करने उसे समय.समय पर देते रहे। जरूरत पडऩे पर उसे एक लाख रुपये एडवांस दिया गया था। इसके साथ ही बीते 13 जुलाई को आइसीआइसीआइ बैंक के चालू खाते में जमा करने 37520 रुपये दिया गया। प्रीतम ने उक्त राशि बैंक में जमा नहीं कराई। इस तरह एक लाख 37 हजार 520 रुपये लेकर प्रीतम भाग गया। जानकारी लेने पर युवक का पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने प्रीतम के खिलाफ धारा 406, 408 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।



