Home छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमित ने छिपाई जानकारी पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरोना संक्रमित ने छिपाई जानकारी पुलिस ने किया मामला दर्ज

539
0

रायपुर। राजधानी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के खिलाफ जानकारी छिपाने और मोबाईल स्वीच ऑफ करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आजाद चौक क्षेत्र जोन नंबर—5 मंगलबाजार कॉलोनी निवासी विनय सोनी की रिपोर्ट प़ॉजिटिव आने पर उन्होंने अपनी जानकारी छिपाई और अस्पताल ले जाने के लिए जब उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना मोबाइल जानबूझकर बंद कर दिया था। बता दे कि आरोपी विनय सोनी की रिपोर्ट 26 जुलाई पॉजिटिव आई थी।

उनसे सहयोग की अपील करने पर भी उनके द्वारा निरंतर शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अपना पता छिपाकर मोबाइल में झूठी जानकारी देते रहें। उनके निवास में टीम भेजने पर वे निवास में नहीं पाए गए। मामले में निगम प्रशासन ने आजाद चौक थाने में एक लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोविड-19 पीडि़त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here