Home छत्तीसगढ़ राजधानी में सुबह से खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़

राजधानी में सुबह से खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़

574
0
  • लॉकडाउन में भाईयों को राखी बांधने नही पहुंच पाएंगी बहनें
  • पिछले साल की अपेक्षा इस साल राखी की ब्रिकी हुई कम

रायपुर। राजधानी में राखी सहित किराना सामान लेने लोगों की दुकानों में लगी भीड़। सुबह से ही ग्राहक पहुंचे खरीदारी के लिये गोलबाजार ,कटोरा तालाब,पण्डरी ,पुरानीबस्ती में खरीदारी करते दिखे। आज समय अवधि का आखिरी दिन होने के चलते सुबह से ही राखी व किराना सहित डेली निड्स की दुकानों में उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। ज्ञातब्य हो कि प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की चेन तोडऩे के लिये राजधानी में लॉकडाउन 22 जुलाई से 6 अगस्त तक किया है,इसी बीच दो बड़े त्यौहार बकरीद व राखी पडऩे के चलते लॉकडाउन में लोगों को त्यौहार मनाने के लिये खरीदारी करने किराना दुकानों को 4 घंटे सुबह 6 से 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था।

आज समय अवधि समाप्त होने के कारण सुबह से ही राखी व किराने सहित डेली निड्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग गई व लोग अपना सामान लेने दुकानदार के सामने डटे रहे। कोरोना संक्रमण से बचने कुछ ग्राहक एक दुसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। वही कई ग्राहक सामान लेने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग को नजर अंदाज कर खरीदारी में जुटे हुये थे। कटोरा तालाब स्थित राखी की दुकानों ग्राहकी की कमी देखी गई। कोरोना महामारी को देखते हुये लॉकडाउन के दौरान परिवहन के साधन ऑटों,बस,ट्रेन बंद होने के कारण कई बहने अपने भाई को राखी बांधने उनके पास नही पहुंच पायेंगी व ना ही भाई आ पायेंगे। इस वजह से राखी की बिक्री पिछले साल के अपेक्षा इस साल बहुत कम है। दुकानदारों का कहना है की हर साल राखी की दुकान लगाने के कारण उन्होंने पहले से ही राखी बेचने के लिये थोक में खरीद लिया था लेकिन एक बार फिर से लॉकडाउन होने से राखी की लागत निकलने का डर सता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here