Home छत्तीसगढ़ कोविड-19 : माना स्थित शराब दुकान बंद करने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा

कोविड-19 : माना स्थित शराब दुकान बंद करने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा

503
0

रायपुर। माना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान जल्द ही बंद होगा। यहां माना में कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल को मान्य किया गया है। वहीं यहां अब तक शराब दुकान संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे ध्यान में रखते हुए शराब दुकान को बंद करने की अनुशंसा कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने माना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को बंद करने के लिए जिला प्रशासन को अपना अनुशंसा पत्र प्रेषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां कोविड-19 के उपचार के लिए तय अस्पताल में भर्ती मरीजों व सुरक्षा व संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अंग्रेजी शराब को तत्काल बंद करने की सिफारिश की है। ज्ञात हो कि शराब दुकान में मदिराप्रेमियों की अपार भीड़ को देखते हुए यहां कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसके पूर्व शहर के कई शराब दुकानों को इसी के चलते बंद किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here