Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में खण्डवर्षा से कृषक परेशान, धान की खेती के लिये अनुकूल...

प्रदेश में खण्डवर्षा से कृषक परेशान, धान की खेती के लिये अनुकूल बारिश अब तक नही

586
0

जगदलपुर:- इस वर्ष बारिश की स्थिति सरकारी, मौसम विभाग के आंकड़ों में चाहे जितनी भी हो जनसामान्य के अपने अनुभवों से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा कम हुई है। जगदलपुर में इंद्रावती नदी के पुराने पुल की ये 30 जुलाई की तस्वीर है पिछले कई वर्षों में इन दिनों में यहां पुल के ऊपर तक पानी पहुंचने, संपर्क की सड़क के डूबने की स्थितियां रहती थी ।आज मंथर गति से बहती इंद्रावती की धारा ये बता रही है कि समीपस्थ उड़ीसा में भी पानी कम है।

हालांकि जगदलपुर के आसपास के कुछ किसानों ने बताया कि करीब 15 दिनों के गैप के बाद पिछले 3 दिनों में हुई बारिश से अब खेती को संबल मिला है । कांकेर जिले में भी लगभग यही हालात हैं। धमतरी में खरीफ की फसल बचाने गंगरेल से पानी छोड़ दिया गया है। रोपा के बाद लगातार बारिश नही होने के कारण धान के पौधों के सूखने का अंदेशा होने लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here