रायपुर। अभी-अभी 81 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जांजगीर-चांपा से 17, कवर्धा से 16, कोरिया से 11 और रायपुर से 11, सरगुजा से 7, रायगढ़ 5, बिलासपुर से 4, सूरजपुर से 4, दुर्ग से 2, महासमुंद से 2,कोरबा से 1, जशपुर से 1 मरीजों की पहचान हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रात 11 बजे तक की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी है। राहत की बात है कि विगत दिनों से कम केस आज दिनभर में अब तक सामने आए हैं। इससे पहले देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में प्रदेश में 175 कोरोना मरीजों की पहचान होने की जानकारी दी गई थी। राज्य में आज 285 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पॉजिटिव 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। बताया गया कि वह डायबीटिज और कनवल्सिव डिसआॅर्डर से पीड़ित था।
175 मरीजों में रायपुर से 93, राजनांदगांव से 21, दुर्ग से 13, कोंडागांव से 9, बिलासपुर से 8, जांजगीर चांपा और बलौदाबाजार से 4-4, कांकेर और नारायणपुर से 3-3, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा से 2-2, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर से 1-1 केस मिले थे। इस तरह से दिनभर में कुल 256 केस राज्यभर से सामने आए हैं। प्रदेश के आंकड़ों में गौर करें तो अब तक राज्य में 8856 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5921 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में 51 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2884 पहुंच चुकी है।



