Home छत्तीसगढ़ पत्रकार पर हमला : गृहमंत्री ने एसएसपी को दिया तत्काल कार्यवाही का...

पत्रकार पर हमला : गृहमंत्री ने एसएसपी को दिया तत्काल कार्यवाही का निर्देश

498
0

रायपुुर। शहर के मौदहापारा इलाके में पत्रकार के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुोन पर चर्चा कर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा करते हुए सारी जानकारी ली है। गृहमंत्री श्री साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले में तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार चौथे स्तंभ के रूप में प्रतिष्ठित हैं। कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भी पत्रकार साथी जान जोखिम में डालकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने में हमारी सहायता कर रहे हैं। राज्य में अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार है और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हम सजग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here