रायपुुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया, जहां जांच पश्चात उन्हें संक्रमित पाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल को लगातार बुखार और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। श्री अग्रवाल में कोरोना के कई लक्षण दिखने के बाद उन्हें तत्काल एम्स ले जाया गया। यहां उनका कोविड-19 का टेक्स किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि उन्हें एम्स में तत्काल भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी सैंपल लिया जा रहा है और सुरक्षा के लिहाज से उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।



