Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजीटिव मृतकों का आकड़ा 90 पहुंचा, 3183 सक्रिय मरीजों...

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजीटिव मृतकों का आकड़ा 90 पहुंचा, 3183 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी

464
0
demo pic
  • प्रदेश में कुल 11855 संक्रमितों में 8582 हो चुके है स्वस्थ
  • रायपुर जिले में सर्वाधिक 44 मौतें, 1446 सक्रिय मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 03 और पॉजीटिव मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी मौतों का आकड़ा बढ़कर 90 पहुंच गया है, वहीं 3183 सक्रिय मरीज भी है जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में सर्वाधिक मामले राजधानी रायपुर जिले में मिले है, जिनमें सबसे अधिक मौतें 44 इसी जिले में हुई है, जबकि 1446 सक्रिय मरीजों का उपचार अभी भी जारी है।

इस तरह रायपुर प्रदेश का हॉट जिला बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के तक की स्थिति में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आकड़ा 11743  पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 8582 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि इस महामारी बीमारी से प्रदेश में अब तक 90 लोगों की जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में जितनी मौतें हुई है उनमें से 66 मौत उन मरीजों की हुई है जो कोरोना वायरस के अलावा अन्य दूसरी बीमारियों से भी पीडि़त थे, जबकि 24 मरीज सिर्फ कोरोना से पीडि़त थे। इस तरह प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 3183 है। सभी मरीजों का उपचार जारी है।  इधर रायपुर जिला प्रदेश का हॉट जिला बना हुआ है। यहां अब तक कोरोना के कुल 3979 संक्रमित मरीज पाये गये है, जिनमें से 2490 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 44 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 1446 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here