Home छत्तीसगढ़ मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर

मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर

484
0
file photo

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई चरोदा डी केबिन के करीब एक प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसमें नाबालिग प्रेमिका की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। वहीं प्रेमी को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की है। भिलाई तीन जीआरपी पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

चरोदा डी केबिन के पास मालगाड़ी के आगे कूदने वाले प्रेमी जोड़े के बारे में पुलिस ने बताया कि उरला निवासी नाबालिग लड़की शनिवार रात से ही घर से गायब थी। वहीं देवभोग में ड्राइवर का काम करने वाला 18 वर्षीय रितिक भी घर पर नहीं था। दोनों उरला के ही निवासी हैं। घटना की सूचना दोनों के परिजनों की दे दी गई है।
जीआरपी सूत्रों ने बताया कि घटना आज सुबह की है। ट्रेक में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां नाबालिग लड़की मृत मिली। वहीं लड़के की सांसें चल रही थी। जिसे पहले उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। बाद में उसे जिला अस्पताल दुर्ग और फिर रायपुर मेकाहारा उपचार के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here