Home छत्तीसगढ़ नहाते समय नाले में चार साल का मासूम बहा, दूसरे दिन मिली...

नहाते समय नाले में चार साल का मासूम बहा, दूसरे दिन मिली लाश

482
0

बेमेतरा। ग्राम सैगोना-टिपनी मार्ग में जुनापारा के पास नाले में रविवार सुबह नहाने गए दो भाईयों में से एक चार साल का मासूम बह गया। जिसका शव आज दूसरे दिन सुबह मिला। वहीं एक भाई को कल ही बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला था। देर रात तक टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले में सोनू पटेल के दोनों बेटे मोहन पटेल (8) और ओमप्रकाश पटेल (4) नहा रहे थे। तभी छोटा बेटा ओमप्रकाश गहराई में चला गया और नाले में बहने लगा। तब मोहन ने लोगों से मदद मांगते हुए नाले में ही अपने भाई के सिर व हाथ को पकड़कर बचाने का प्रयास किया, उसके साथ कुछ दूरी तक बहते रहा पर तेज बहाव में मोहन के हाथ से उसके भाई का हाथ छूट गया।

तब तक लोग मदद के लिए पहुंच चुके थे और छोटे बच्चे को बचाने के लिए नाला में कूदे। तब-तक बालक डूब चुका था। लोगों ने उसे खोजने की कोशिश की पर वे सफल नहीं हुए। तब ग्रामीणों ने थानखम्हरिया थाना को सूचना दी,जिसके बाद थाना की टीम पहुंची। साथ ही जिला मुख्यालय से नगर सैनिक का खोजीदस्ता बोट के साथ नाला में खोजने के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा आसपास के गोताखोर भी मदद के लिए पहुंच गए थे। लगभग आठ घंटे की मदद के बाद मोहन पटेल को सुरक्षित बाहर गोताखोरों ने बाहर निकाला। गोताखोरों की टीम रात भर बालक को तलाशने में लगे रहे और आज सुबह लगभग 5 बजे लोगों ने बच्चे के शव को नहर में उफलते देखा। तब ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी, शव को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थान खम्मरिया ले गए। जहां पुलिस ने मर्ग कायम शव को परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here