Home देश पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंची सुशांत की बहन मीतू सिंह

पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंची सुशांत की बहन मीतू सिंह

538
0

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच तेजी से चल रही है. इस केस में हर दिन कई बड़े अपडेट आ रहे है. इस केस में पूछताछ के लिए सुशांत की बहन मीतू सिंह मंगलवार को मुंबई के प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस पहुंची. इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती का फोन जब्त कर लिया है.

ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोमवार को इन तीनों से लंबी पूछताछ की गई थी, जिसमें विरोधाभासी जवाब मिलने पर एजेंसी ने यह कदम उठाया है. ईडी मंगलवार को भी चक्रवर्ती फैमिली से पूछताछ कर रही है. इससे पहले रिया की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी भी मंगलवार को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गए. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को पूछताछ के दौरान श्रुति मोदी से कई दस्तावेज मांगे गए थे. मंगलवार को श्रुति वही दस्तावेज जमा कराने ईडी ऑफिस गईं थीं.

इस केस में मुख्य आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एफआईआर को मुंबई पुलिस को ट्रांस्फर करने की सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी. मंगलवार को इस अपील पर सुनवाई होने जा रही है. इसे देखते हुए सुशांत की एक और बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने सभी से प्रार्थना करने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here