इंदौर(एजेंसी):- मशहूर शायर राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राहत इंदौरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हुए थे। अगले ही दिन उनका निधन हो गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रदेश के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
दरअसल, राहत इंदौरी पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को कोई फोन नहीं करेगा। राहत इंदौरी को पहले से भी कई तरह की बीमारी थी। उन्होंने शुगर और हार्ट की भी दिक्कत थी।
Urdu poet Rahat Indori (file pic) passes away at the hospital. He suffered two heart attacks today and could not be saved. He was admitted to hospital on Sunday, after testing positive for #COVID19. He had 60% pneumonia: Dr Vinod Bhandari, Sri Aurobindo Hospital pic.twitter.com/EIKZhPp702
— ANI (@ANI) August 11, 2020
वहीं, अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी।
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँएक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori – forever (@rahatindori) August 11, 2020
आज ही दी थी जानकारी
डॉ राहत इंदौरी रविवार को ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोविड रिपोर्ट आने के बाद वह अरबिंदो अस्पताल में शिफ्ट हुए थे। सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।
अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अज़ीज़ श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 11, 2020
शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया
राहत इंदौरी के निधन से पूरे एमपी में शोक की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
ख्यात शायर , प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूँ।
आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला , हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूँ अचानक , असमय छोड़ जाएँगे , यह विश्वास नहीं हो रहा है।
1/3 pic.twitter.com/D5iDMMVLHI— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 11, 2020
कमलनाथ ने भी शोक व्यक्त किया
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी राहत इंदौरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि ख्यात शायर , प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूं। आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला , हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूं अचानक , असमय छोड़ जाएंगे , यह विश्वास नहीं हो रहा है।



