Home छत्तीसगढ़ जन्माष्टमी पर्व : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भक्त मनाएंगे जन्मोत्सव

जन्माष्टमी पर्व : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भक्त मनाएंगे जन्मोत्सव

406
0

कोरोना के चलते सार्वजनिक आयोजन रद्द

रायपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आज राजधानी के श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष साज-सज्जा के साथ पूजा-अर्चना का दौर जारी है। हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जा रहा है, लेकिन भक्तों में जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व की आज शहर में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण मंदिरों में जहां भगवान का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना व भजनों का दौर जारी है तो वहीं आमजन भी अपने-अपने घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के श्रीकृष्ण मंदिरों में इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते व शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोई भव्य और सामूहिक आयोजन नहीं किया जा रहा है। वहीं विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित होने वाली दही-हांडी लूट का भी आयोजन रद्द कर दिया गया है। हालांकि मंदिरों में जहां विशेष पूजा व आरती जारी है तो वहीं लोग घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बाजारों में भगवान के लिए विशेष श्रृंगार, मोरपंख, विशेष परिधान, बांसुरी, झूला व सजावटी सामान जमकर बिक रहे हैं। इधर शहर में होने वाले प्रमुख आयोजन कोरोना काल की भेंट चढ़ गया है, शहर के कई इलाकों में वर्षों से जारी व परंपरा का हिस्सा बन चुके दहीहांडी लूट का आयोजन रद्द करना पड़ा है। इससे लोगों में मायूसी तो है, लेकिन जन्मोत्सव की खुशी इस मायूसी पर भारी पड़ गया है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुमारी इस कदर छाई हुई है कि लोग अपने-अपने घरों में ही भगवान का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here