Home छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में मारे गये चार पुरूष नक्सली

मुठभेड़ में मारे गये चार पुरूष नक्सली

551
0
demo pic

सुकमा। जिले के थाना जगरगुंडा अंर्तगत ग्राम जंगलगूंडा के जंगल में संयुक्त कार्यवाही के दौरान सुरक्षाबलों ने चार पुरूष नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना जगरगुंडा से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा 201 सीआरपीएफ़ 223 के जवान नक्सलियों की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही के लिए निकले थे।
जवानों की सूचना टीम ने ग्राम जंगलगूंडा में नक्सलियों के विरूध्द बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुरूष नक्सलियों को मुठभेड़ में ठेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये जाने की सूचना है। जवानों द्वारा इलाके की सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में चार पुरूष नक्सली मारे गये हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है, जवानों के वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here