Home छत्तीसगढ़ कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग : मंगलबाजार-निगम कालोनी के लोगों ने किया...

कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग : मंगलबाजार-निगम कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

571
0

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के चलते और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को किस कदर परेशानी झेलनी पड़ती है, इसका ताजा उदाहरण मंगलबाजार-निगम कालोनी में देखने को मिला, जहां 20 दिनों से फंसे लोगों ने आज प्रदर्शन करते हुए इलाके को खोलने की मांग की।

सूत्रों ने बताया कि शहर के मंगलबाजार और निगम कालोनी में पिछले दिनों 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सील कर दिया था। इसके अलावा जिन-जिन घरों से मरीज सामने आए थे, उनके घर के साथ ही आसपास के दो-तीन घरों को भी सील किया गया था। लेकिन यहां से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक वक्त ऐसा आया कि एक-एक करते हुए मंगलबाजार का पूरा इलाका तथा निगम कालोनी पूरी तरह से सील हो गया।

चूंकि यहां से नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी था, लिहाज सुरक्षा के लिहाज से तथा संक्रमण आगे न फैले इसके लिए इस पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया था। अब यहां फंसे लोगों की मुसीबत यह है कि मंगलबाजार का पूरा इलाका बाजार का क्षेत्र है, इस क्षेत्र में विशाल सब्जी बाजार लगता है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र होने के कारण यहां पिछले कई दिनों से बाजार नहीं लग पा रहा है। वहीं यहां फंसे लोगों के राशन-पानी भी अब समाप्त होने लगा है। बाहर नहीं निकल पाने के कारण लोगों में खासा रोष व्याप्त हो गया है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के लोगों ने अपने इलाके को सील किए जाने का विरोध करते हुए अब ढील दिए जाने की मांग की है। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here