Home छत्तीसगढ़ पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी, आत्महत्या का रूप देने...

पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी, आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटका दिया

604
0

पीएम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कैम्प थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से हुआ विवाद के बाद चुनरी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटका देेने का मामला सामने आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय मृतका पूजा ने करीब दो माह पूर्व बनरसी माना कैम्प निवासी सन्नी ओगरे पिता पुरन 22 वर्ष से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद पूजा अक्सर सन्नी को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग खाना खाने के लिए कहती थी पर सन्नी इसके खिलाफ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ करता था।

घटना वाले दिन 5 जुलाई को दोपहर में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, लेकिन इस बार सन्नी गुस्से में आकर अपना आपा खो बैठा और पूजा को उसकी ही चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सन्नी जेल जाने के डर के चलते हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के म्यांर में टांग दिया था। पुलिस ने पहले तो इस मामले में मर्ग कायम किया था, लेकिन कल जब शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here