Home छत्तीसगढ़ स्काईवॉक रहेगा या नहीं : 20 अगस्त को हो जाएगा तय

स्काईवॉक रहेगा या नहीं : 20 अगस्त को हो जाएगा तय

592
0

सुझाव समिति इसी माह सौंप देगी अपनी रिपोर्ट

रायपुर। शहरवासियों के साथ ही शासन-प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुके स्कॉईवॉक के मुद्दे पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। इस मामले में गठित सुझाव समिति की बैठक कोरोना संक्रमण के चलते लगातार टलती रही है। लेकिन अब 20 अगस्त को इस समिति की बैठक होगी। इस बैठक में ही सुझाव समिति जनसुझावों के अनुरूप अपनी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंप देगी।

राजधानीवासियों के लिए मुसीबत व परेशानी का सबब बन चुके स्कॉईवाक का भविष्य अब 20 अगस्त को तय हो जाएगा। स्काईवॉक रहेगा अथवा नहीं। इसकी उपयोगिता है या नहीं, इन तमाम सवालों का जवाब राज्य सरकार द्वारा गठित सुझाव समिति भी ढूंढ रही है। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में बनी समिति के सदस्य लगातार लोगों से सुझाव ले रहे हैं। हालांकि इस समिति की बैठक 06 अगस्त को होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह बैठक नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि अब 20 अगस्त को सुझाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में समिति अपनी अनुशंसा के साथ रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंप देगी और इसके बाद समिति की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार तय करेगी कि स्काईवाक को रखा जाए अथवा इसे हटा दिया जाए।

ज्ञात हो कि भाजपा शासनकाल में जनभावनाओं और विरोध के बाद भी शहर में स्काईवॉक का काम शुरू किया गया था। यह काम काफी तेजी से हुआ और सत्ता परिवर्तन के पहले तय यह काफी हद तक तैयार हो गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद स्काईवॉक का काम रूक गया और अब यह शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है, इसकी उपयोगिता क्या है लोग अब तक नहीं समझ पाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here