Home देश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन… टीबी डिबेट के बाद...

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन… टीबी डिबेट के बाद कार्डियक अरेस्ट

474
0

नईदिल्ली। कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले राजीव त्यागी को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल बुधवार शाम टीवी डिबेट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here