रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुल्लू शराब दुकान से 10 लाख रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। बता दें कि रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र में बेखौफ होकर बदमाशों ने शराब दुकान के गार्डों से मारपीट के बाद उन्हें बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश शराब दुकान का लॉकर ही उखाड़कर ले गए। लॉकर में 10 लाख रुपए रखे होने की जानकारी शराब दुकान संचालक ने दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैै।



