Home छत्तीसगढ़ महिला की टांगी मारकर हत्या,302 के तहत अपराध पंजीबद्ध

महिला की टांगी मारकर हत्या,302 के तहत अपराध पंजीबद्ध

689
0

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम बेंदोझरिया में टांगी मारकर एक महिला की हत्या कर देने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेंदोझरिया थाना खरसिया निवासी धनसिंह साहु 48 वर्ष पिता चमार सिंह साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी एक स्कूल में चपरासी है 19 अगस्त को शाम 4 बजे घर आया तब पता चला कि प्रार्थी की मां समारी बाई के साथ मोहल्ले के शंकर साहु आयु 42 वर्ष के द्वारा झगड़ा करने की जानकारी मिलने पर गांव के गौरी शंकर, पिताम्बर डनसेना, कोटवार साबूलाल चौहान को साथ लेकर शंकर साहू के घर के पास जाने पर शंकर साहू अपने हाथ में टांगी लेकर खड़ा था व मां समारी बाई कुछ ही दूरी पर जमीन पर लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि शंकर साहु ने समारी बाई की टांगी से मारकर गला,मुंह के पास सिर एवं दाहिने हाथ की कलाई में गंभीर गहरे चोट पहुंचाया। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गईं है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here