Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में गुरुवार को मिले 916 नए कोरोना मरीज, 554 स्वस्थ होकर...

प्रदेश में गुरुवार को मिले 916 नए कोरोना मरीज, 554 स्वस्थ होकर घर लौटे

483
0
demo pic

रायपुर। प्रदेश में गुरुवार कोर 916 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। अब तक एक ही दिन में मरीज मिलने की यह सबसे बड़ी संख्या है। इनमें सबसे अधिक रायपुर जिले में 330 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं दुर्ग जिले से भी 183 नये मरीज मिले हैं। वहीं गुरुवार को ही 554 उपचाररत कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को रायपुर जिले में 330 दुर्ग जिले में 183, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, सरगुजा से 34, रायगढ़ से 32, जांजगीर चांपा से 30, कोरिया से 27, नारायणपुर व कांकेर से 20-20, कोरबा व जशपुर 19-19, सूरजपुर से 17, राजनांदगांव से 16, बिलासपुर से 15, कोंडागांव से 14, बलौदाबाजार से 9 गरियाबंद मुंगेली व बीजापुर से 8-8, धमतरी, महासमुंद व बस्तर से 6-6 कबीरधाम से 5, बेमेतरा व बलरामपुर से 4-4 तथा बालोद से 1 कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती 554 मरीजों की ठीक होने के बाद छुट्टी हो गई है। वहीं रायपुर के तीन तथा कोरबा के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 18 हजार 501 हो गई है जिसमें से 11 हजार 739 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं तथा 6 हजार 594 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। साथ ही अब तक कुल 168 लोगों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here