Home छत्तीसगढ़ मिट्टी का घर गिरने से 1 की मौत… जांच में जुटी पुलिस

मिट्टी का घर गिरने से 1 की मौत… जांच में जुटी पुलिस

665
0
file photo

जांजगीर-चांपा। डभरा के वार्ड नंबर 11 में मिट्टी का घर बारिश की वजह से भर-भरकर गिर गया। जिससे मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंुची और शव का पंचनामा की कार्रवाई की गई। मामला डभरा की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 21 अगस्त की दोपहर डभरा के वार्ड नंबर 11 में रामरतन चैहान मिटृटी का मकान रहता था। विगत तीन-चार दिनों की बारिश से उसका मकान पूरी तरह से भीग गया था। इस दौरान शुक्रवार 21 अगस्त की दोपहर 1ः30 बजे कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। इस दौरान मकान मालिक रामरतन चैहान कमरे में सो रहा था। घर गिरने से मलबा की चपेट में आकर रामरतन की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड मौके पर जुट गई और लोगों ने इसकी जानकारी डभरा पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहंुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here