रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को 768 नए कोरोना पॉजीटिव मिलने की पुष्टि हुई है। जिनमें रायपुर जिले से 253 मरीज मिले हैं, वहीं शुक्रवार को 266 लोगों को ठीक हो जाने के बाद छ्ुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को पौने नौ बजे तक प्रदेश में 768 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, जिसमें रायपुर जिले से 253, दुर्ग से 88, राजनांदगांव से 67, सुकमा से 53, कांकेर से 49, जांजगीर चांपा से 37, रायगढ़ से 35, बस्तर से 26, कोरिया से 25, बिलासपुर से 23, धमतरी से 19, गरियाबंद से 14, कोण्डागांव से 11, बलौदाबाजार से 9, महासमुंद व कोरबा से 8-8, बालोद व दंतेवाड़ा से 7-7, जशपुर व बीजापुर से 6-6, कबीरधाम से 5, नारायणपुर से 4, बेमेतरा से 3, सरगुजा-सुरजपुर व बलरामपुर से 2-2, मुंगेली से 1 पॉजीटिव मरीज मिला है। वहीं प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार के भर्ती 266 मरीजों को ठीक होने के बाद छु्ट्टी दे दी गई है। वहीं प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती 8 मरीजों की मौत भी हो गई है। 





