
भारत में महिला उत्पीडऩ व उससे संबंधित समस्याओं के समाधान का किया शोधप्रबंध में विश्लेषण
भिलाई। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से सम्बद्ध टीआरएस विधि महाविद्यालय की शोधार्थी प्रीतांजलि सिंह तोमर को भारत में महिला उत्पीडऩ और उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विश्लेषणात्मक अध्ययन पर पीएच.डी.की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोधप्रबंध डॉ.एस.पी.सिंह के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के चलते ऑनलाइन प्रस्तुत किया। प्रारंभ से ही मेधावी रही प्रीतांजलि ने हाईस्कूल, हायरसेकेण्डरी, बीए-एलएलबी, एलएलएम और बिजनेस लॉ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी रही प्रीतांजलि ने कृषि, तकनीकी एवं विज्ञान डीम्ड यूनीवर्सिटी इलाहाबाद से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा भी अर्जित की है। वे विगत एक दशक से इलाहाबाद में वकालत करने के साथ ही ऑल इंडिया बार काउंसिल की सफल प्रत्याशी तथा जबलपुर हाईकोर्ट नामित अधिवक्ता हैं। वे अमेरिका में सेवारत भारत की प्रसिद्ध कंपनी विप्रो के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ प्रखरराज सिंह की पत्नी, डॉ.गोविन्दनारायण सिंह-सुमन सिंह की पुत्री एवं शिक्षाविद्-कवयित्री सरोज तोमर एवं सेवानिवृत्त अभियांत्रिकीय अधिकारी दातार सिंह तोमर की पुत्रवधु हैं।


