Home देश राजीव कुमार बने देश के नए चुनाव आयुक्त… छत्तीसढ़ से ये है...

राजीव कुमार बने देश के नए चुनाव आयुक्त… छत्तीसढ़ से ये है कनेक्शन

461
0

दिल्ली। देश के पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे। अशोक लवासा ने 18 अगस्त को अचानक चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। राजीव कुमार की नियुक्ति के बारे में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजीव कुमार वरिष्ठ नौकरशाह हैं और 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे इस साल मार्च में देश के वित्त सचिव के पद से रिटायर हुए हैं। राजीव कुमार मोदी सरकार के भरोसेमंद नौकरशाहों में गिने जाते हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक लवासा ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष पद पर नौकरी करने के लिए इस पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनकी जगह रिक्त हुए पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। राजीव कुमार के दामाद छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here