Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: आरंग के 11 गांवों के शासकीय भवनों तक...

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: आरंग के 11 गांवों के शासकीय भवनों तक पक्का मार्ग के लिए 1.84 करोड़ रूपए मंजूर

607
0

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के 11 गांवों के शासकीय भवनों तक पक्का पहुंच मार्ग निर्माण के लिए एक करोड़ 84 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत विभिन्न शासकीय भवनों तक मुख्य मार्ग से पक्का सड़क का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत 13 विभिन्न शासकीय भवनों तक 2 किलोमीटर से अधिक लम्बाई की मार्ग के लिए एक करोड़ 84 लाख 49 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। इस आशय का आदेश मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन शासकीय भवनों तक पक्का मार्ग की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। इस मार्गों के निर्माण होने से स्कूल और अस्पताल आने-जाने में विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here