एनआईए ने दायर किया आरोपपत्र
जम्मू। एनआईए ने फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से संबंधित मामले में आरोप पत्र दायर किया। इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 कर्मी शहीद हो हुए थे। आरोपपत्र में एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर, उसका भाई अब्दुल रऊफ असगर, मारा गया आतंकी मोहम्मद उमर फारुख, सुसाइड बॉम्बर आदिल अहमद डार समेत 19 लोगों को नामजद किया। एनआईए अधिकारी ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। सबूतों में इनकी चैट, काल डिटेल आदि भी आमिल हैं।



