तेलंगाना सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण की अपुष्ट खबरें
जगदलपुर, ( इंडिया न्यूज रूम) वरिष्ठ माओवादी नेता और पूर्व सचिव मुप्पाला लक्ष्मण राव उर्फ़ गणपति के आत्मसमर्पण करने की खबरें तेज है. इस मसले पर उसके गिरते स्वास्थ्य के मद्देनजर ऐसी खबर कई बार आयी थी किन्तु इस बार संभवतः गुरूवार को अधिकारिक रूप से तेंलगाना सरकार समर्पण दिखा सकती है. लंबे समय तक माओवादी पार्टी के केंद्रीय सचिव के रूप में कार्य कर चुके गणपति के आत्मसमपर्पण करने का मन बनाये जाने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. पता चला है कि आत्मसमर्पण को लेकर बातचीत भी जोरों पर जा रही है. बसवराज ने गणपति के स्थान पर केंद्रीय कमेटी के सचिव का काम सम्हाला था।
गणपति और परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत होते ही आत्मसमर्पण की घोषणा किये जाने की उम्मीद है. 74 वर्षीय गणपति स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं. मुख्य रूप से गणपति इस समय घुटने में दर्द और डायबिटीज की समस्या से परेशान है. शीर्ष माओवादी नेता गणपति का जन्म 1930 में जगित्याल जिले के बीरपुर गांव में हुआ था.
कल रात से तेलंगाना के करीमनगर जिले में यह चर्चा जोरों पर है कि केंद्र और राज्य सरकारों की स्वीकृति मिलते ही वह आत्मसमर्पण करेंगे।
30 सालों तक भूमिगत रहे चुके गणपति ने एमसीसी और सीपीआई पीपुल्सवार जैसे नक्सली दलों के विलय के बाद गठित माओवादी पार्टी के केंद्रीय सचिव बन गये थे। तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण साल 2018 में सचिव पद से हट गये. गणपति के बाद नंबाल्ला केशव राव उर्फ़ बसवराजू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। अगर गणपति के आत्मसमर्पण की बात सच है तो इसे सीपीआई एमएल के क्रांतिकारी आंदोलन के इतिहास में एक बहुत बड़ी क्षति मानी जाएगी. दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि गणपति के साथ चार अन्य माओवादी भी आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं।
1977 में लक्ष्मण राव उर्फ गणपति उर्फ राधाकृष्ण उर्फ मल्लन्ना पहली बार माओवादी पार्टी में शामिल हुए थे. उन पर जगती जेटलीत्रा के लिए चंदा इकट्ठा करने और उप्पुमादि राजेश्वर राव और चिन्नमेट पल्ली जगनमोहन राव की हत्या के मामलों का आरोप लगाया गया था. उसके बाद लक्ष्मण राव ने करीमनगर में जमानत ली और उसी वर्ष पूरी तरह से गुमनामी में चले गए. 1979 में जिला सचिव के रूप में काम किया। 1990-91 में पीपुल्स वार पार्टी में विभाजन के बाद, गणपति नवगठित माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव चुने गए. लंबे समय तक उन जिम्मेदारियों को पूरा किया.
गणपति के सिर पर 1 करोड़ रुपये देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले ने उस समय एक नई बहस छेड़ दी. दो साल पहले, माओवादियों की केंद्रीय कमिटी ने गणपति को बदलने के लिए नामबाला केशवराव को केंद्रीय समिति सचिव चुना था। गणपति के परिवार में उसकी पत्नी विजया और एक पुत्र का नाम वासुदेव है।



