Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में बार और क्लबों का 5 माह का लाइसेंस शुल्क माफ

प्रदेश में बार और क्लबों का 5 माह का लाइसेंस शुल्क माफ

544
0

 रायपुर। राज्य शासन ने प्रदेश में बार और क्लब का 5 माह का लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया है। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट बार और क्लब के बढ़ाए लाइसेंस शुल्क को कम कर दिया है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जानकारी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण व्यवसाय में हुए नुकसान की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के कारण बीते अप्रैल माह से होटल, रेस्टोरेंट बार और क्लब बंद थे। जिसके चलते बार व क्लबों के व्यवसाईयों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है,वहीं इस संबंध में छ्त्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार से लॉकडाउन की वजह से बार संचालकों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए सालाना लाइसेंस फ ीस में से अप्रैल 2020 से लेकर अगस्त 2020 की फ ीस को माफ करने का आग्रह किया था। जिसके कारण सरकार ने उनके लाइसेंस शुल्क माफ करने का फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here