Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों के कोविड अस्पतालों और...

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों के कोविड अस्पतालों और केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने दिए निर्देश 

492
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें इलाज मुहैया कराने रायपुर और दुर्ग जिले से अन्य जिलों के कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।  सीएमओ छत्तीसगढ़ के ट्वीट अकाउंट में दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर जिले में लगभग 10 हजार और दुर्ग, बिलासपुर व रायगढ़ जिले में 02-02 हजार बिस्तर बढ़ाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक एप्प भी बनाने के निर्देश दिए है। इस एप्प में अस्पताल में भरे और खाली बिस्तरों की जानकारी हो। इससे कोरोना मरीजों को अस्पताल का चुनाव करने में अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here