Home छत्तीसगढ़ चाकू गोदकर युवक की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

चाकू गोदकर युवक की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

489
0

भिलाई। सेक्टर-6 एलआईसी कॉलोनी के पास बीती गरूवार शाम दो युवकों ने एक अन्य युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से वे फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके परिजनों ने सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स भेजा गया जहां देर रात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मृतक के मोहल्ले वालों ने गुरूवार को भिलाई नगर थाने का घेराव किया। मामलें में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम सेक्टर-6 इस्पात क्लब के पीछे बीएसपी स्कूल के पास पास डी मनीष, उसके बड़े पापा डी रमेश व बी आशीष आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान वहां जॉन पाल उर्फ डीके व रमेश नाम के युवक पहुंचे और मनीष से विवाद करने लगे। विवाद इतना बड़ गया कि जॉन पाल ने मनीष के हाथ को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद रमेश ने अपने पास रखे चाकू से मनीष के पूरे शरीर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनीष को परिजनों ने उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरो ने तुरंत एम्स रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मनीष की मौत से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने भिलाई नगर थाना पहुंच काफ ी हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here