Home छत्तीसगढ़ निलंबित आरक्षक की करंट से मौत

निलंबित आरक्षक की करंट से मौत

528
0

मुंगेली। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खर्री पारा में निलंबन की अवधि काट रहे एक पुलिस आरक्षक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। आरक्षक अपने एक महिला मित्र के साथ छत के ऊपर मिलकर बात कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात हथनीकला निवासी सस्पेंडेट आरक्षक राजेन्द्र यादव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खर्री पारा में किराए में रह रही महिला मित्र के घर किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान दोनों आपस में छत के ऊपर बातें कर रहे थे, तभी अचानक राजेन्द्र यादव बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट से बुरी तरह झुलस चुके आरक्षक को बचाने के चक्कर में उसकी महिला मित्र भी झुलस गई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here