Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनजाति सलाहकार परिषद की ली...

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनजाति सलाहकार परिषद की ली बैठक

572
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्यगण अपने जिले से जुड़े। बैठक में अनुसूचित जनजातियों के उत्थान एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न नीतिगत विषयों विचार विमर्श किया जा रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और विधायक मोहन मरकाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती अनिला भेडिय़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, चिंतामणि महाराज, विधायक मोहन मरकाम, मती देवती कर्मा, बोधराम कंवर, विनय भगत, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ मती लक्ष्मी धु्रव, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरों जुड़े। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी. सिंह शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here