रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस अफसर निरंजन दास को वाणिज्यिक कर के पंजीयन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध आज आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि निरंजन दास के पास पहले से प्रबंध संचालक छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव वाणिज्यिक कर (आब.) विभाग, आयुक्त आबकारी तथा प्रबंध संचालक छग स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन का प्रभार है। आज वाणिज्यिक कर के पंजीयन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार उन्हें सौपा गया है।



