रायपुर। रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार 12 सितम्बर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सिकंदराबाद -दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल, अहमदाबाद-भुवनेश्वर-अहमदाबाद स्पेशल, भुवनेश्वर, दुर्ग भुवनेश्वर स्पेशल-कोरबा-विशाखापट्टनम-कोरबा स्पेशल ट्रेन सर्विस की सुविधा शुरू की जा रही है।
रेलवे अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 07007-07008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन की सुविधा 12 सितम्बर से इस गाड़ी का परिचालन सप्ताह में दो बार किया जा जायेगा । 07007 सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सिकंदराबाद से रवाना होगी। इसी प्रकार 07008 दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को इस गाड़ी परिचालन दरभंगा से किया जायेगा। इस गाड़ी में कुल 21 कोच उपलब्ध रहेंगे।
इसी प्रकार 08405-08406 भुवनेश्वर-अहमदाबाद-भुवनेश्वर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 सितम्बर से किया जाएगा। 08405 भुवनेश्वर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को 16 सितम्बर को एवं 08406 अहमदाबाद-भुवनेश्वर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शुक्रवार को 18 से होगा। इस गाड़ी में कुल 22 उपलब्ध रहेंगे
08425-08426 भुवनेश्वर-दुर्ग-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 सितम्बर से होगा। इसमें 08425 भुवनेश्वर-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 सितम्बर से एवं 08426 दुर्ग-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 13 सितम्बर से किया जायेगा। इस गाड़ी में कुल 20 कोच उपलब्ध रहेंगे ।
08518-08517 कोरबा-विशाखापट्टनम-कोरबा स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी 12 सितम्बर से होगा। 08518 विशाखापट्टनम-कोरबा स्पेशल ट्रेन का परिचालन विशाखापट्टनम से किया जायेगा । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08517 कोरबा-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 13 सितम्बर से कोरबा से होगा। इस गाड़ी में कुल 23 कोच उपलब्ध रहेंगे।



