कोरोना से डरें नहीं सावधानी रखें
रायपुर। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारणप्रकाश सिन्हा ने कोरोना को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट अब निगेटिव मिली है, इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर साझा की है।
ज्ञात हो कि नवा रायपुर के कई शासकीय विभागों में कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ संवाद और जनसंपर्क विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी क्रम में आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा की जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने बकायदा ट्वीटर पर साझा करते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से क्वारंटाईन करने तथा कोविड-19 की जांच कराने कहा था। इधर सही उपचार और देखभाल के बीच श्री सिन्हा पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं। उपचार पश्चात उनकी फिर से जांच की गई जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव हुआ है। श्री सिन्हा ने आमजनों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि-कोरोना से डरें और घबराएं नहीं। सावधानी बरतें और सकारात्मकता बनाए रखें।



