Home छत्तीसगढ़ मंत्रालय जाने बढ़ेगी बसों की संख्या

मंत्रालय जाने बढ़ेगी बसों की संख्या

477
0

रायपुर। नवा रायपुर के मंत्रालय और संचालनालय में कोरोना के चलते अब अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार होगी। वहीं कर्मचारियों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए शहर से नवा रायपुर जाने वाली बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय व संचालनालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या सीमित करते हुए इनकी ड्यूटी पर रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं इस मामले में संज्ञान लेते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण का निर्देश मुख्य सचिव को दिया था। मुख्य सचिव आर पी मंडल के मार्गदर्शन में सामान्य प्रशासन के सचिव द्वय ने कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर अनेक निर्णय लिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा.निर्देश जारी किए गये हैं।

जिसके अनुसार इन कार्यालयों के उच्चाधिकारियों को कार्यालयों में सेनेटाईजेशन, स्वास्थ्य परीक्षण और उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कल शुक्रवार से रविवार तक मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों को पूर्ण रूप से सेनेटाईज करने और अनुभाग अधिकारी एवं उससे नीचे के कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए सप्ताहिक रोस्टर बनाने के लिए कहा गया है। सप्ताहिक रोस्टर में अधिकतम एक तिहाई अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा सकेगी। मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, उप सचिव एवं अवर सचिव में से कोई एक इसी प्रकार विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अतिरिक्त संचालकए अपर संचालक, उप संचालक में से कोई एक अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे।

हालांकि प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन के बाद से सार्वजनिक परिवहन का पूरा ढांचा मार्च 2020 से आज सितंबर 2020 तक पूरी तरह से बैठ चुका है। थोड़ी बहुत जो बसे चलनी भी शुरू हुई हैं वे पहले की तरह बेहद कम सवारी मिलने के कारण फिर बंद न हो जाएं ये डर बना हुआ है। कुल मिला कर सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर कर्मचारी वर्ग और आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार सिर्फ मंत्रालय कर्मचारियों के लिये चिंतित दिखाई दे रही है आम यात्रियों की दिक्कतें उसके लिये चिंता का विषय।नही दिखाई देता , नही तो सरकारी बसे चलाये जाने का निर्णय होता , क्योकि रेल सेवा का तो और भी बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here