Home छत्तीसगढ़ राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक...

राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा

559
0
demo pic

तीन बैग में रखकर गांजा तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार

रायपुर। पण्डरी बस स्टैण्ड से 27 किलों 3 सौ ग्राम गांजा मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास गांजा एवं दो मोबाईल जब्त किया है।
देवेन्द्रनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर गुरुवार की शाम 6 बजे तीन युवकों को रेगजीन के बैग लेकर पण्डरी बस स्टैण्ड सेठी ट्रेव्लस बुकिंग आफिस के सामने परिवहन करने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ उनके पास रखे बैंग की जांच करने पर उसमें से 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 1 लाख 63 हजार 8 सौ रुपये आंकी गई है।

पकड़े गये आरोपियों के (रिपोर्टरआरएनएस)नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम शिवम केसरवानी 18 वर्ष पिता स्व. राकेश केसरवानी निवासी ग्राम मंझनपुर हिचौली थाना कोखराज जिला कौसम्बी उत्तरप्रदेश व एरन कुमार 20 वर्ष पिता सूरज सिंह निवासी वार्ड नं0 02 ग्राम मंझनपुर रोड सिरातु थाना सैनी जिला कौसम्बी यूपी एवं आकाश उर्फ मास्टर 21 वर्ष पिता महेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नं0 02 ग्राम मंझनपुर रोड सिरातु थाना सैनी जिला कौसम्बी यूपी का रहने वाला बताये है। (रिपोर्टरआरएनएस)आरोपियों के पास 27 किलो 3 सौ ग्राम गांजा एवं 2 मोबाईल फोन जब्त कर उनके खिलाफ नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट, 1985 के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here