बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में फिर से लॉकडाउन की मांग फिर उठने लगी है। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर ने 13 सितंबर से जिले के नगरीय क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर लॉक करने का निर्देश जारी किया है। ये लॉकडाउन एक सप्ताह का होगा। 13 सितंबर से 20 सितंबर तक ये लॉकडाउन होगा। हालांकि हालात के मद्देनजर उसे बढ़ाने को लेकर निर्णय आगे लिया भी जा सकता है।



